सांसद रोत कोजान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
Share
आरोपी बोला, शराब के नशे में कमेंट किया, बाद में डिलीट कर दिया था
उदयपुर, 11अक्टूबर : उदयपुर की साइबर पुलिस ने सांसद राजकुमार रोत को लाइव स्ट्रीमके दौरान जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उदयपुर साइबर थाने में दर्ज किया गया था। पूछताछ में 65 वर्षीय आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने शराब के नशे में सोशल मीडिया पर धमकी भरा कमेंट पोस्ट कर दिया था और बाद में होश होने पर वह कमेंट हटा दिया था।
घटना 7 अक्टूबर की है जब बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत उदयपुर में आदिवासी मुद्दों पर प्रेस वार्ता कर रहे थे और इसे सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था। लाइव केदौरान चंद्रवीर सिंह नाम के यूजर ने लिखा था कि जो कोई सांसद राजकुमार रोत को गोली मारे, उसे मैं 1 करोड़ रुपए इनाम दूंगा। इस धमकी भरे कमेंट को देख कर मामला दर्ज कराया गया।
गिर्वा डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही उदयपुर और डूंगरपुर की साइबर टीम्स ने मिलकर त्वरित पहचान व पकड़ के प्रयास शुरू किए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चंद्रवीरसिंह परिहार (65) निवासी धूल जी का गड़ा, लोहारिया, बांसवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सोशल-मीडिया पर सांसद पर टिप्पणी देखी थी और शराबके नशे में आपत्तिजनक कमेंट कर दिया था, बाद में होश में आने पर उसने वह पोस्ट हटादी।डीएसपी ने कहाकि आरोपी की सोशल-एक्टिविटी, टिप्पणी के टाइमस्टैम्प और संबंधित प्लेटफॉर्म की लॉग्सको देखा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि कानून के तहत वांछित धाराओं में मामला दर्ज करआगे की कार्रवाई और साक्ष्य संकलन जारी है। प्राथमिकी व पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनीकदम उठाए जाएंगे।
