LOADING

Type to search

उदयपुर की मनस्वी ने अंटार्कटिका के विन्सन मैसिफ पर फहराया तिरंगा

Local

उदयपुर की मनस्वी ने अंटार्कटिका के विन्सन मैसिफ पर फहराया तिरंगा

Share

इस उपलब्धि की राजस्थान की पहली महिला बनी मनस्वी
उदयपुर, 15 दिसम्बर
: उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने 12 दिसंबर 2025 को अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर विन्सन मैसिफ (करीब 16,500 फीट) पर भारतीय तिरंगा फहरा कर राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। मनस्वी इस दुर्गम शिखर पर पहुंचने वाली पहली राजस्थानी महिला हैं, जहां तापमान माइनस 60 डिग्री तक पहुंचता है और बर्फ का साम्राज्य चारों ओर फैला रहता है। इस शिखर पर विश्वभर से प्रतिवर्ष 50 से कम पर्वतारोही ही सफलतापूर्वक चढ़ पाते हैं।
मनस्वी ने माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दिरांग और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग से कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया। गुजरात के स्वामी विवेकानंद रॉक क्लाइम्बिंग संस्थान से भी प्रशिक्षण हासिल कर वे प्रमाणित प्रशिक्षक बनी हैं। इस वर्ष उन्होंने यूरोपीय महाद्वीप के माउंट एलब्रुस और अफ्रीकी महाद्वीप के माउंट किलीमंजारो को भी फतह किया। उनका लक्ष्य सभी सात महाद्वीपों के सर्वोच्च शिखरों पर चढ़कर “सेवन समिट्स” चुनौती को पूर्ण करना है।
मनस्वी शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में भी उत्कृष्ट रही हैं। वे नेशनल स्तर की 10 मीटर राइफल शूटिंग की शूटर रही हैं और गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर उपाधि हासिल कर वर्तमान में पर्यावरणीय कानून पर पीएच.डी. कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *