LOADING

Type to search

सूदखोरों से परेशान मार्बल व्यवसायी ने की आत्महत्या

Local

सूदखोरों से परेशान मार्बल व्यवसायी ने की आत्महत्या

Share

तीन पेज के सुसाइड नोट में लिखी पीड़ा, परिजनों ने गिरफ्तारी तक शव उठाने से किया इंकार
उदयपुर, 14 अक्टूबर:
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक मार्बल व्यवसायी ने ब्याजखोरों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि कुमार भट्ट के रूप में हुई है, जिसने अपनी फैक्ट्री में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना स्थल से पुलिस को तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने कई सूदखोरों के नाम लिखते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की है।
पुलिस के अनुसार मृतक ने व्यवसाय के लिए अमरजीत सिंह कंडा, अमन कंडा, सनत सिकलीगर और बांसवाड़ा निवासी टीटू सरदार सहित अन्य से लाखों रुपये उधार लिए थे। इन पैसों पर उससे 8 से 18 प्रतिशत तक ब्याज वसूला जा रहा था। लाखों रुपये लौटाने के बाद भी ब्याज माफिया उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। सुबह जब परिजन फैक्ट्री पहुंचे, तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, समाजजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *