LOADING

Type to search

आरटीआई सूचना नहीं देने पर मेवाड़ क्लब को नोटिस

Local

आरटीआई सूचना नहीं देने पर मेवाड़ क्लब को नोटिस

Share

कलेक्टर ने 10 नवम्बर तक मांगा जवाब, खर्च और चुनाव को लेकर उठे सवाल
राजसमंद, 8 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
राजसमंद जिले का प्रमुख द मेवाड़ स्पोर्ट्स क्लब इन दिनों विवादों में है। क्लब पर अनियमितताओं के आरोपों के बीच कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने क्लब को नोटिस जारी किया है। आरटीआई में मांगी गई जानकारी नहीं देने पर क्लब से अब 10 नवम्बर तक जवाब मांगा गया है।
एडवोकेट जितेंद्र खटीक के अनुसार क्लब के स्थायी सदस्य डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने आरटीआई के तहत पिछले पांच वर्षों के आय-व्यय, चुनाव प्रक्रिया और अन्य सात बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी, लेकिन क्लब की ओर से कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर डॉ. श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर के समक्ष प्रथम अपील दायर की, जिसके बाद कलेक्टर ने क्लब को नोटिस जारी कर 3 नवम्बर तक जवाब देने के निर्देश दिए थे। क्लब प्रबंधन ने समय मांगते हुए अब 10 नवम्बर तक का समय लिया है।
डॉ. श्रीवास्तव ने क्लब पर अपने मूल उद्देश्य से भटकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह क्लब सरकारी भूमि और अनुदान से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए स्थापित किया गया था, परंतु अब खेल गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में तत्कालीन कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने 2 मार्च तक एसडीएम की देखरेख में चुनाव कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन क्लब प्रबंधन ने 22 मार्च को बिना औपचारिक चुनाव कराए सर्वसम्मति से पदाधिकारी घोषित कर दिए। क्लब में वर्तमान में लगभग 615 स्थायी सदस्य हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *