LOADING

Type to search

एमएमपीएस के विद्यार्थियों को इको-फेस्ट 2025 में बेस्ट मॉडल पुरस्कार

Local

एमएमपीएस के विद्यार्थियों को इको-फेस्ट 2025 में बेस्ट मॉडल पुरस्कार

Share


उदयपुर, 25 नवम्बर: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में सेंट एंथोनी ग्राउंड में आयोजित प्री-फेस्ट ई-कचरा एवं प्लास्टिक संग्रहण अभियान और इको-फेस्ट 2025 में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सिटी पैलेस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा 10 के गर्वित सिंह, वंश सिंघवी, यथार्थ श्रीमाली और कक्षा 8 की गौरिका त्रिवेदी एवं विधि जैन ने सामूहिक रूप से ट्रिपल नेट ज़ीरो डिस्ट्रिक्ट पर तैयार प्रभावी वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया, जिसे बेस्ट मॉडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता छात्रों को साइकिल और मार्गदर्शक शिक्षिका पिंकी धनवानी को स्मार्ट घड़ी भेंट की गई। साथ ही एमएमपीएस को ई-कचरा संग्रहण अभियान में सक्रिय योगदान के लिए 2,912 रुपए का चेक प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने अपनी नवाचार क्षमता और पर्यावरणीय जागरूकता से सबका ध्यान आकर्षित किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *