LOADING

Type to search

डूंगरपुर में 100 से अधिक निजी बसों का संचालन ठप

Local

डूंगरपुर में 100 से अधिक निजी बसों का संचालन ठप

Share

अहमदाबाद, मुंबई सहित कई रूट प्रभावित; यात्रियों को परेशानी
डूंगरपुर, 31 अक्टूबर(विजन 360 न्यूज डेस्क): डूंगरपुर से मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, जयपुर और जोधपुर सहित कई रूटों पर चलने वाली निजी बसों का संचालन शुक्रवार से पूरी तरह बंद हो गया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रैवल्स संचालकों ने पहले से बुक यात्रियों की टिकटें भी कैंसिल कर दी हैं। दीपावली के बाद अपने कामकाज के लिए लौटने वाले लोगों को अब वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
निजी ट्रैवल्स एसोसिएशन के पदाधिकारी वल्लभराम पाटीदार और अनिल जैन ने बताया कि जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद परिवहन विभाग द्वारा लगातार ट्रैवल्स संचालकों को परेशान किया जा रहा है। एसी और नॉन-एसी बसों में मामूली तकनीकी खामियों को आधार बनाकर भारी जुर्माने और गाड़ी सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। सरकार से रियायत या समय की मांग के बावजूद कोई समाधान नहीं मिलने पर संचालकों ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है।
डूंगरपुर जिले में लगभग 100 निजी बसें संचालन से बाहर हैं। जो बसें अभी रूट पर हैं, उनके लौटने के बाद वे भी बंद कर दी जाएंगी। ट्रैवल्स संचालकों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *