LOADING

Type to search

सांसद जोशी ने किया आठ विकास कार्यों का लोकार्पण

Local

सांसद जोशी ने किया आठ विकास कार्यों का लोकार्पण

Share

फतहनगर, 31 दिसम्बर: मावली विधानसभा क्षेत्र के लदानी गांव में बुधवार को चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। एक ही दिन में कुल आठ निर्माण कार्यों के लोकार्पण से क्षेत्र में विकास को नई गति मिली।
लोकार्पण किए गए कार्यों में एनएच-162 से खेमपुर वाया माल का खेड़ा संपर्क सड़क, लदानी विद्यालय में चारदीवारी, टीन शेड एवं कक्षा-कक्ष निर्माण, लदानी बड़ला वाला बावजी सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भवन निर्माण तथा लदानी व माल का खेड़ा में श्मशान विकास कार्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली एवं कृष्णगोपाल पालीवाल उपस्थित रहे। लोकार्पण से पूर्व अतिथियों का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर पीईईओ चेतना सांगदेवोत, शारीरिक शिक्षक कुबेरसिंह कितावत, समाजसेवी डूंगरसिंह डूलावत सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सांसद खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शंकरलाल जाट ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *