LOADING

Type to search

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आगमन पर मुकेश दाधीच का भव्य स्वागत

Local

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आगमन पर मुकेश दाधीच का भव्य स्वागत

Share

उदयपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के पश्चात शनिवार 27 दिसम्बर 2025 को प्रथम बार उदयपुर आगमन हुआ। उनके उदयपुर सिटी स्टेशन पहुँचने पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा, जिला मंत्री अशोक शर्मा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी अमृत मेनारिया मण्डल महामंत्री गजेन्द्र अग्रवाल लालू राम डांगी मण्डल उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सुशील मुंदडा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसके पश्चात दोपहर प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच भारतीय जनता पार्टी कार्यालय,पटेल सर्कल पहुँचे,जहाँ जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका पगड़ी व उपरना पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत रूप से संवाद हुआ तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान दाधीच ने संगठन की मजबूती सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व 14 जनवरी 2026 तक चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में नव मतदाताओं को जोड़ने तथा विगत दिनों से अरावली को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर दाधीच ने बताया कांग्रेस झूठ के साथ आमजन को भ्रमित कर वातावरण को दूषित कर लोगों को आंदोलन के लिए भड़का रही है जबकि 98.5 प्रतिशत अरावली के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है इस क्षेत्र में आबादी, वन क्षेत्र,वन्यजीव,अभयारण्य, आदिवासी समाज के लोगों का निवास आदि है इससे कोई भी हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता है इसको लेकर देश के सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को विस्तृत कार्य योजना बना कर कार्य करने का निर्णय साथ में दिया है इस पर केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने कहा कि पूरी दुनिया में एक अकेले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो पर्यावरण व जलवायु को लेकर सजग है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से समयबद्ध आयोजित करने पर जोर दिया।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि पार्टी कार्यालय स्वागत अभिनंदन के दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी,जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली,करणसिंह शक्तावत,जिला मंत्री खुशबू मालवीया, अशोक शर्मा,भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक मोहित सनाढ्य, मण्डल अध्यक्ष विजय आहुजा, मुकेश जोशी,जिला प्रवक्ता डॉ.ओम जी पारीक, दीपक खंडेलवाल, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व उप सरपंच गोविंद रेबारी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निखिलराज सिंह राठौड़,सहित जिला मण्डल व मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *