LOADING

Type to search

पत्नी की हत्या कर तहखाने में दफनाया शव

Local

पत्नी की हत्या कर तहखाने में दफनाया शव

Share

6 दिन बाद पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर, दोनों पक्षों के बीच घंटों चली वार्ता

डूंगरपुर, 3 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के सुराता गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति ने पत्नी की हत्या कर शव को दुकान के तहखाने में दफना दिया। छह दिन बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
सीमलवाड़ा डीएसपी राजकुमार राजोरा के अनुसार सुराता निवासी अरविंद रोत (33) ने 27 सितंबर की रात पत्नी चेतना (30) की गला दबाकर हत्या कर दी। दो दिन बाद 29 सितंबर को उसने शव को अपनी दुकान के नीचे बने तहखाने में गड्ढा खोदकर दफना दिया। इसके बाद आरोपी लगातार इधर-उधर घूमता रहा।
थाने पहुंचकर कबूला गुनाह
3 अक्टूबर की सुबह आरोपी अरविंद खुद चौरासी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और अधिकारियों को मौके पर बुलाया। शव निकलवाने को लेकर मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के बीच घंटों वार्ता चली। आखिरकार दोनों पक्षों की सहमति के बाद एसडीएम की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चार थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर लगाया गया। शव निकालने के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा।
बार-बार भागने से परेशान था पति
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका चेतना कई बार अलग-अलग लोगों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। हाल ही में 20 सितंबर को भी वह किसी के साथ भाग गई थी। जानकारी मिलने पर पति उसे वापस घर ले आया, लेकिन 27 सितंबर की रात उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी और मृतका का एक पांच साल का बेटा भी है।
&&&

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *