LOADING

Type to search

पारिवारिक विवाद में हिस्ट्रीशीटर भांजे ने मामा पर चलाई गोली

Local

पारिवारिक विवाद में हिस्ट्रीशीटर भांजे ने मामा पर चलाई गोली

Share

उदयपुर, 15 सितम्बर: शहर में रविवार देत रात पारिवारिक विवाद ने गोलीकांड का रूप ले लिया। अंजुमन तालिमुल इस्लाम के कैबिनेट सदस्य और प्रॉपर्टी व्यवसायी मोहम्मद अनीस पर उनके ही भांजे फरदीन उर्फ़ गांजा ने फायरिंग कर दी। यह सनसनीखेज वारदात रात करीब 11 बजे विजय सिंह पथिक नगर क्षेत्र में हुई।
जानकारी के अनुसार अनीस किसी काम से घर से बाहर निकला ही था कि पीछे से आए हिस्ट्रीशीटर भांजे फरदीन ने उसकी कमर पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनीस ज़मीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मामा-भांजे के बीच लंबे समय से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हो चुके थे। इसी रंजिश में रविवार देर रात फरदीन ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया।
आरोपी फरदीन उर्फ़ गांजा का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। हाल ही में वह अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से रिहा हुआ था। उस पर मारपीट, अवैध हथियार रखने सहित कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर फरदीन की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *