LOADING

Type to search

उदयपुर के होटल में मैनेजर रहे व्यक्ति से दो करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद

Local National

उदयपुर के होटल में मैनेजर रहे व्यक्ति से दो करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद

Share

हैदराबाद पुलिस ने सात किलो अफीम और दो किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ पकड़ा
उदयपुर, 10 अक्टूबर:
हैदराबाद पुलिस ने उदयपुर के एक होटल में मैनेजर रहे व्यक्ति को दो करोड़ रुपए कीमत के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में आरोपी से सात किलोग्राम अफीम और दो किलोग्राम पोस्त बरामद किया।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लोकेश बारेठ को गिरफ्तार किया था। जो उदयपुर की एक होटल में मैनेजर था, किन्तु प्रबंधन बदलने पर उसकी नौकरी चली गई थी। तीन महीने से वह बेरोजगार था और इसी बीच उसकी पहचान जगदीश गुज्जर नामक व्यक्ति से हुई। दोनों ने जल्द पैसा कमाने के लिए तस्करी का रास्ता चुना और हैदराबाद, चैन्नई और अन्य जगहों से अफीम खरीदकर बेचने के काम में जुट गए। पकड़े जाने से पहले उसने काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन पर दो किलो अफीम की सप्लाई की थी। हालांकि पुलिस पूछताछ में वह उसका नाम तक नहीं बता पाया। गुरुवार को ही वह चित्तौड़गढ़ से सात किलो अफीम और दो किलो चूरा—पोस्त लेकर ट्रेन में चढ़ा था। शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचने के बाद वह आउटर रिंग रोड रोटरी के पास कुंदनपल्ली पहुंचा और एक व्यक्ति को अफीम और पोस्त चूरा सौंपा। इसी बीच मलकाजगिरी की एसओटी (विशेष अभियान दल) ने उसे पकड़ लिया और कीसरा पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले उसकी ली गई तलाशी में उसके चमड़े के बैग और ब्रीफकेस से अफीम और चूरा—पोस्त बरामद हुआ। बाजार मूल्य के अनुसार इनकी कीमत दो करोड़ रुपये बताई। तस्करी के मामले में लोकेश बारेठ के साथ जगदीश गुज्जर को भी नामजद किया गया है, जो फरार है। हैदराबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *