LOADING

Type to search

दिल्ली से उदयपुर के लिए शुरू होगी नई बस सेवा

Local

दिल्ली से उदयपुर के लिए शुरू होगी नई बस सेवा

Share

अब लेकसिटी से कटरा और अयोध्या बाया दिल्ली जा पाएंगे यात्री
उदयपुर, 15 अक्टूबर
: अब एसी वोल्वो बस के जरिए उदयपुर के यात्री ना केवल दिल्ली, बल्कि कटरा और अयोध्या जा पाएंगे। उनके लिए यह सेवा सीधे नहीं, बल्कि वाया दिल्ली होगी, जहां से उन्हें दूसरी वोल्वो बस में बैठना होगा।
दिल्ली सरकार उदयपुर सहित कटरा और अयोध्या के लिए पचास नई एसी वोल्वो बस सेवाएं शुरू करने जा रहा है। शुरुआत में यह सेवा कुछ महीनों के लिए होगी, जिसे आगे स्थायी रूप से बढ़ाया जा सकेगा। दिल्ली सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन बसों का किराया निजी बस आॅपरेटरों की तुलना में काफी कम होगा। हालांकि अभी तक किराए को लेकर विवरण जारी नहीं किया गया है। दिल्ली सरकार ने यह भी जानकारी शेयर की है कि वह जल्द ही अंतर-राज्यीय इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू करेगा। हालांकि चार्जिंग संबंधी बाधाओं के चलते फिलहाल दिल्ली से दूसरे शहरों की दूरी 245 से 250 किमी के रूटों तक ही सीमित होगी। जिनमें ऋषिकेश, देहरादून, आगरा, बरेली और शिमला जैसे शहर शामिल हैं। जबकि उदयपुर, कटरा और अयोध्या की दूरी छह सौ से सात सौ किलोमीटर के बीच है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *