LOADING

Type to search

केमिस्ट्री का नोबेल जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को

Local

केमिस्ट्री का नोबेल जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को

Share

स्टॉकहोम, 8 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): इस वर्ष का केमिस्ट्री नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा (जापान), रिचर्ड रॉबसन (ऑस्ट्रेलिया) और उमर एम. याघी (अमेरिका) को मिला है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इसका ऐलान किया।
विजेताओं ने मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (MOF) नामक संरचनाओं का निर्माण किया, जिनमें एटम के भीतर बड़े खाली हिस्से होते हैं। इन संरचनाओं से गैस और रासायनिक पदार्थ आसानी से गुजर सकते हैं और इन्हें विशेष रूप से डिजाइन करके किसी खास पदार्थ को कैप्चर या स्टोर किया जा सकता है।
MOF का उपयोग प्रदूषण हटाने, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने, जहरीली गैसों को स्टोर करने, रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तेज करने और रेगिस्तानी हवा से पानी इकट्ठा करने जैसे कार्यों में किया जा सकता है।
विजेताओं को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। पुरस्कार राशि तीनों के बीच साझा की जाएगी। नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित किया जाएगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *