LOADING

Type to search

पैंथर के हमले से ग्रामीणों में दहशत, भय के कारण बच्चों ने छोड़ा स्कूल

Local

पैंथर के हमले से ग्रामीणों में दहशत, भय के कारण बच्चों ने छोड़ा स्कूल

Share

वन विभाग ने लगाया पिंजरा
लसानी, 18 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
राजसमंद जिले के इशरमंड ग्राम पंचायत के लक्ष्मीपूरा गांव में सोमवार को एक पैंथर द्वारा तीन लोगों पर हमला करने की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। हमले के डर से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को विद्यालय नहीं भेजा, वहीं देर रात को ही वन विभाग ने पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुरा में सोमवार को कृषि कार्य करते समय पैंथर ने पहले एक महिला पर हमला किया। महिला को बचाने के लिए पास ही खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्र दौड़कर आए। इसी दौरान पैंथर ने महिला को बचाने आए तीनों जनों पूरण सिंह (जिनमें पिता-पुत्र शामिल थे) पर भी हमला कर दिया। जब शोर मचाने पर भी पैंथर ने उन्हें नहीं छोड़ा, तो पुत्र ने घास के पुले में आग लगाकर पैंथर के ऊपर फेंका। आग के डर से पैंथर मौके से भाग गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
स्कूल और माइंस के पास दिखा पैंथर
घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पैंथर को पकड़ने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित माइंस पर पिंजरा लगाया गया है। जिस समय पिंजरा लगाने टीम पहुंची, शाम को पैंथर माइंस के बड़े पत्थरों पर बैठा हुआ दिखाई दिया था, जो युवाओं के शोर मचाने पर छिप गया।
पैंथर के हमले के बाद ग्रामीणों में इतना भय है कि वे अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पैंथर कई महीनों से विद्यालय के पास माइंस पर अपने बच्चों के साथ कई बार दिखाई देता है। आज, भय के कारण 33 नामांकित बच्चों में से कुछ ही बच्चे विद्यालय आए। उप सरपंच नवरत्न गांधी ने बताया कि पैंथर की सूचना पहले भी वन विभाग को दी गई थी, लेकिन ध्यान न देने के कारण यह घटना हुई। मालकोट रोड पर भी पैंथर द्वारा रोज मवेशियों का शिकार किया जा रहा है। पैंथर बंद पड़ी एवरग्रीन माइंस के मलबे में छुपा रहता है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *