LOADING

Type to search

पेरिस: लूव्र म्यूजियम से नेपोलियन के 9 कीमती गहने चोरी, 4 मिनट में वारदात पूरी

International

पेरिस: लूव्र म्यूजियम से नेपोलियन के 9 कीमती गहने चोरी, 4 मिनट में वारदात पूरी

Share

पेरिस, 19 अक्टूबर: फ्रांस की राजधानी पेरिस में लूव्र म्यूजियम में रविवार सुबह 9 बजे नेपोलियन और महारानी जोसेफिन के 9 ऐतिहासिक आभूषण चोरी हो गए। संस्कृति मंत्री रशीदा दाती ने बताया कि चोरी के बाद म्यूजियम को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेशेवर चोर दीवार फांदकर और डिस्क कटर से खिड़की काटकर केवल 4 मिनट में गहने लेकर भाग गए। चोरी में शामिल सबसे कीमती गहना 1855 का यूजनी क्राउन है, जो हजारों कीमती रत्नों से सजा हुआ था। क्राउन के कुछ हिस्से चोरी के दौरान टूटे पाए गए।


फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि चोरी मॉडर्न तरीके से अंजाम दी गई। चोर ट्रक और सीढ़ी लेकर आए और निर्माण कार्य के लिए लाई गई मालवाहक लिफ्ट का इस्तेमाल कर सीधे उस गैलरी तक पहुंचे, जहां गहने रखे थे। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में तीन चोर शामिल थे, दो गैलरी में घुसे और तीसरा बाहर निगरानी करता रहा।
चोरों ने चेनसॉ जैसे औजार से शीशे और ताले तोड़े और टी-मैक्स स्कूटर पर सवार होकर ए6 मोटरवे की ओर भाग निकले। मौके पर छोड़े गए ट्रक और सीढ़ी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
चोरी गए गहनों में हार, ब्रोच, टियारा और यूजनी क्राउन शामिल हैं। यह संग्रह फ्रांस के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें कुछ टुकड़े फ्रांसीसी क्रांति के दौरान लूटे गए और कुछ नेपोलियन साम्राज्य से जब्त किए गए थे। चोरी की गई गहनाओं की सटीक कीमत अभी तक नहीं बताई गई।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *