LOADING

Type to search

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस माओवादी आतंक छिपाती है

Local

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस माओवादी आतंक छिपाती है

Share

संविधान की किताब लेकर नाचने वाले नक्सलियों के रक्षक
उदयपुर, 17 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क)
: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को NDTV वर्ल्ड ग्लोबल समिट में संबोधन देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस माओवादी आतंक को छिपाती रही और इनके शासन में देश के कई बड़े राज्यों में नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक फैला हुआ था। राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम ने कहा, “जो माथे पर संविधान लेकर नाचते हैं, वे आज भी माओवादी आतंकियों की रक्षा में दिन-रात लगे हैं।”
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता। देश सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाइयों के माध्यम से दुश्मन को जवाब देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 140 करोड़ देशवासी मिलकर तेजी से आगे बढ़ेंगे और भारत अब रुकने के मूड में नहीं है।
संबोधन में पीएम मोदी ने डिजिटल ट्रांजैक्शन, निजीकरण और बैंकिंग सुधारों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के 50 फीसदी रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में होते हैं। बैंकिंग में पहले आम लोगों को सुविधा नहीं मिलती थी, लेकिन अब गरीबों तक बैंकिंग पहुंचा दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी सोच के कारण पेट्रोल पंप और गैस वितरण में जनता को भारी परेशानी होती थी। आज 24 घंटे पेट्रोल पंप खुले रहते हैं और 10 करोड़ गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर दिया गया है।
गरीबी उन्मूलन पर पीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में उनकी सरकार ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला है। गरीब और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता देते हुए उनकी सेवा में केंद्रित सरकार बनाई गई है।
माओवादी आतंक के विषय पर पीएम ने बताया कि कांग्रेस के शासन में माओवादी हिंसा के पीड़ितों की कथाओं को छिपाया गया। दिल्ली में आए पीड़ितों के अंग भंग हो चुके थे और उनके अनुभवों को दुनिया तक नहीं पहुँचाया गया। पीएम ने कहा कि अब माओवादी आतंक के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं और अपराधियों को सजा दिलाने के साथ ही पीड़ितों की आवाज़ विश्व के सामने लाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *