LOADING

Type to search

अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, 5 डंपर और 2 पोकेलैंड मशीन जब्त

Local

अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, 5 डंपर और 2 पोकेलैंड मशीन जब्त

Share

7 लोग डिटेन
उदयपुर, 9 नवंबर:
जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 डंपर और 2 पोकेलैंड मशीने जब्त की गईं, साथ ही मामले में शामिल 7 लोगों को भी डिटेन किया गया। थानाधिकारी प्रभुलाल और डीएसटी इंचार्ज विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम ने कुराबड़ थाना क्षेत्र के लालपुरा-सांवरियाखेड़ा गांव में फेल्सपार पत्थर के अवैध खनन की सूचना पर दबिश दी। मौके पर दो पोकेलैंड मशीनें खनन कार्य में लिप्त मिलीं, साथ ही पांच डंपर अवैध रूप से पत्थर परिवहन करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी मशीनों और वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान डंपर चालकों और मशीन ऑपरेटरों सहित कुल सात लोगों को डिटेन किया गया है। अवैध खनन और परिवहन के मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *