LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने दो अफीम तस्कर दबोचे, 750 ग्राम अवैध अफीम जब्त

Local

चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने दो अफीम तस्कर दबोचे, 750 ग्राम अवैध अफीम जब्त

Share

चित्तौड़गढ़, 8 जनवरी: चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पारसोली थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से 750 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 जनवरी की रात को की गई।
उदयपुर रेंज के पुलिस महानिदेशक गौरव श्रीवास्तव एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशों पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक बेगूं अंजली सिंह के सुपरविजन में पारसोली थानाधिकारी शिवराज राव के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।
पुलिस ने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पारसोली के सामने एनएच-27 (कोटा-चित्तौड़ लेन) पर मध्य प्रदेश की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच के लिए नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बिछौर की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। वाहन चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम नारायणराम (38), निवासी बाड़मेर तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति ने बंशीलाल (45), निवासी नीमच, मध्य प्रदेश बताया।
एनडीपीएस एक्ट की प्रक्रिया का पालन करते हुए पिकअप की तलाशी ली गई, जिसमें वाहन के ग्लोब बॉक्स से प्लास्टिक थैली में रखी 750 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अफीम और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। मामले की आगे की जांच जावदा थाने के पुलिस उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *