LOADING

Type to search

बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: ठेले वाले से हफ्ता वसूली करने वालों से मंगवाई माफी

Local

बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: ठेले वाले से हफ्ता वसूली करने वालों से मंगवाई माफी

Share

चित्तौड़गढ़, 8 जनवरी: सरेआम दहशत फैलाने और ठेला संचालक से हफ्ता वसूली की कोशिश करने वाले बदमाशों के खिलाफ चित्तौड़गढ़ पुलिस ने सख्त और संदेशात्मक कार्रवाई की। सदर थाना पुलिस ने पानीपुरी ठेले वाले से मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी स्थान पर जुलूस निकाला, जहां दो दिन पहले उन्होंने उत्पात मचाया था। जुलूस के दौरान आरोपी हाथ जोड़कर “गलती हो गई, माफ कर दो” कहते नजर आए।
यह कार्रवाई गुरुवार दोपहर सदर थाना क्षेत्र में की गई। जुलूस उस पानीपुरी ठेले के सामने निकाला गया, जहां आरोपियों ने हफ्ता नहीं देने पर मारपीट कर सामान सड़क पर फेंक दिया था। मौके पर डीएसपी शहर बृजेश सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह, अनुसंधान अधिकारी एएसआई मुरलीदास सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
हफ्ता वसूली से इनकार पर किया था हमला
डीएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि ठेला संचालक शंकर लाल पुत्र नाथूलाल डांगी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि आरोपी रोजाना हफ्ता मांग रहे थे। मना करने पर 6 जनवरी की रात राजीव गांधी पार्क के बाहर ठेले में तोड़फोड़ कर दी और उसके साथ मारपीट की। CCTV फुटेज के आधार पर दीपेश गमेती, घनश्याम गिरी, दीपक जायसवाल और उदयलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।
डर के माहौल को तोड़ने का संदेश
पुलिस का कहना है कि जुलूस का उद्देश्य ठेले वालों और छोटे व्यापारियों के मन से डर निकालना है। डीएसपी ने कहा कि किसी भी तरह की वसूली या बदमाशी की सूचना बिना झिझक पुलिस को दें, पुलिस पीड़ित के साथ खड़ी है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी शराब के नशे में इलाके में उत्पात मचाते रहे हैं। इस मामले में कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। जुलूस के दौरान मौजूद लोगों ने “पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *