LOADING

Type to search

पंजाबी सिंगर जस्सी के शो में पुलिस ने रोका साउंड

Local

पंजाबी सिंगर जस्सी के शो में पुलिस ने रोका साउंड

Share

फिर भी महफिल रही जारी
उदयपुर, 17 नवम्बर :
उदयपुर में एक शादी समारोह के दौरान परफॉर्म कर रहे प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी का साउंड सिस्टम पुलिस ने अचानक बंद करवा दिया। इस घटना की जानकारी खुद जस्सी ने इंस्टाग्राम पर मजाकिया अंदाज में दी। उन्होंने लिखा कि पुलिस साउंड बंद करा सकती है, पर रौनक कैसे रोकेगी।
हालांकि, जस्सी ने कारण नहीं बताया, लेकिन उनके करीबियों के अनुसार कार्यक्रम रात के निर्धारित समय से आगे बढ़ चुका था, जिसके चलते पुलिस ने साउंड बंद कराया। जस्सी के पीए ने पुष्टि की कि यह घटना 15 नवम्बर को एक वेडिंग वैन्यू में हुई।
साउंड बंद होते ही जस्सी ने माइक छोड़ दिया और स्टेज से उतरकर बिना म्यूजिक अपने लोकप्रिय गीत “गुड़ नालों इश्क मिठा”और “दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी” गाए। दूल्हा-दुल्हन और मेहमान बिना साउंड भी नाचते रहे। मेहमानों ने जस्सी की लाइव नैचुरल आवाज की खूब सराहना की और कहा कि वे उन गायक में से हैं जिन्हें ऑटोट्यून की जरूरत नहीं होती।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *