LOADING

Type to search

पावर बैंक की बैटरी फटी, 14 वर्षीय बच्चे के दोनों हाथ झुलसे

Local

पावर बैंक की बैटरी फटी, 14 वर्षीय बच्चे के दोनों हाथ झुलसे

Share

तीन उंगलियां कटीं; गंभीर हालत में उदयपुर रेफर, खेलते समय हुआ हादसा
डूंगरपुर, 9 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र में शनिवार को पावर बैंक की बैटरी फटने से 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बच्चे के दोनों हाथ झुलस गए और उसकी तीन उंगलियां कट गईं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में उदयपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार ओबरी सुरना गांव निवासी संजय पुत्र दिनेश डामोर (14) को सड़क किनारे एक पुराना पावर बैंक पड़ा मिला था। जिज्ञासावश वह उससे खेलने लगा, तभी अचानक बैटरी में धमाका हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बच्चे के दोनों हाथ झुलस गए और तीन उंगलियां कट गईं।
आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चे के परिजनों को सूचना दी और संजय को सागवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल और वहां से आगे इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और लोगों को इस तरह की वस्तुओं से दूर रहने की अपील की है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *