LOADING

Type to search

उदयपुर सीएमएचओ कार्यालय में पावरगेम जारी

Local

उदयपुर सीएमएचओ कार्यालय में पावरगेम जारी

Share

कमरे में डॉ. बामनिया, पावर में डॉ. आदित्य
उदयपुर, 4 दिसम्बर:
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रथम कार्यालय में डॉ. शंकर एच. बामनिया और डॉ. अशोक आदित्य के बीच पावर की जंग जारी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर तीन दिन पहले पदभार ग्रहण करने वाले डॉ. बामनिया अपने लिए निर्धारित कमरे में मौजूद हैं, लेकिन विभागीय आदेश अभी भी डॉ. आदित्य की ओर से जारी हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार डॉ. बामनिया ने पदभार ग्रहण करते ही अपने कमरे में काम शुरू कर दिया, जबकि डॉ. आदित्य ने पदभार छोड़ने के बजाय विभागीय आदेशों पर नियंत्रण बनाए रखा। इस दौरान डॉ. आदित्य कार्यालय के छोटे कमरे में शिफ्ट हो गए, जो पहले अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल के लिए रिजर्व था। डॉ. रागिनी लंबे समय से संयुक्त निदेशक कार्यालय गुलाब बाग के समीप कार्यरत हैं।


यह पहली बार नहीं है जब दोनों अधिकारियों के बीच पावरगेम देखा गया। इससे पहले भी हाईकोर्ट की डबल बैंच के आदेश पर डॉ. बामनिया सीएमएचओ पद पर काबिज हुए थे, लेकिन डीडीओ (आहरण एवं वितरण) अधिकार डॉ. आदित्य के पास रहे। तब भी डॉ. बामनिया को अदालत की शरण लेनी पड़ी थी और तीन महीने बाद ही उन्हें डीडीओ पावर प्राप्त हुए।
कर्मचारी तनाव में
वर्तमान स्थिति में भी डॉ. बामनिया पदभार ग्रहण कर चुके हैं, लेकिन डीडीओ पावर डॉ. आदित्य के पास हैं। डॉ. आदित्य ने कहा कि वह सरकार के आदेश के अनुसार कार्य कर रहे हैं। इधर, अधीनस्थ कर्मचारियों का कहना है कि पद के पावर का संघर्ष कार्यालय की कार्यशैली पर असर डाल रहा है और उनके लिए कार्य वातावरण तनावपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *