LOADING

Type to search

प्रधानमंत्री मोदी ने रेलमगरा के गोगाथला में 4जी टॉवर का वर्चुअल उद्घाटन

Local

प्रधानमंत्री मोदी ने रेलमगरा के गोगाथला में 4जी टॉवर का वर्चुअल उद्घाटन

Share

उदयपुर, 27 सितम्बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा से वर्चुअल रूप से बीएसएनएल की 92,633 स्वदेशी 4जी साइटों का उद्घाटन किया। इनमें से 14,180 साइटें “सैचुरेशन साइट” हैं। इसी क्रम में राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र स्थित गोगाथला ग्राम की 4जी सिचुएशन साइट का भी शुभारंभ किया गया।
बीएसएनएल उदयपुर के प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने बताया कि बीएसएनएल अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मना रहा है। स्वदेशी 4जी नेटवर्क के शुभारंभ के साथ भारत उन पाँच देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास घरेलू दूरसंचार स्टैक उपलब्ध है। यह कदम डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और सुरक्षित संचार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल संवाद के जरिए गोगाथला गांव के लाभार्थियों से बात कर कनेक्टिविटी की स्थिति का जायजा लिया। पूर्व सरपंच मोहनलाल ने बताया कि गांव में पहले मोबाइल नेटवर्क नहीं था, लेकिन बीएसएनएल की इस 4जी साइट से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि क्षेत्र में लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है। मीणा ने आगे बताया कि उदयपुर की 879 साइटें पूरी तरह से स्वदेशी 4जी तकनीक से संचालित हैं और भविष्य में सॉफ्टवेयर अपग्रेड से इन्हें 5जी सेवाओं में परिवर्तित किया जा सकेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *