LOADING

Type to search

बढ़ती जनसंख्या के साथ समस्याएं भी बढ़ीं: डॉ. रावत

Local

बढ़ती जनसंख्या के साथ समस्याएं भी बढ़ीं: डॉ. रावत

Share

आकाशवाणी के जरिए सांसद ने जनता के साथ किया सीधा संवाद
उदयपुर, 23 अक्टूबर:
सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने गुरुवार को आकाशवाणी केंद्र से लाइव कार्यक्रम के माध्यम से जनता के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से जुड़ी समस्याओं, सुझावों और क्षेत्रीय विकास कार्यों पर खुलकर चर्चा की और जनता के सवालों का विस्तृत जवाब दिया।
डॉ रावत ने कहा कि शहर में बढ़ती जनसंख्या के साथ समस्याएं भी बढ़ी हैं, लेकिन सरकार का प्रयास है कि विकास की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2011 से 2026 के बीच क्षेत्र का विकास 70% तक बढ़ा है, जो जनता के सहयोग और सरकार की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।
सांसद ने अतिक्रमण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, संपर्क पोर्टल और कचरा निस्तारण जैसे स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने शिक्षा विभाग के जर्जर भवनों के सुधार, सीकल सेल उन्मूलन योजना, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन, किचन गार्डन योजना और आदिवासी क्षेत्रों में चल रही विशेष योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
डॉ रावत ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अब तक 6600 से अधिक एप्लिकेशन प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश पर त्वरित कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने जनता से अपील की कि स्वच्छता और कचरा निस्तारण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में सांसद ने नागरिक जिम्मेदारी, क्षेत्रीय विकास और योजनाओं के प्रभावशील क्रियान्वयन जैसे विषयों पर भी चर्चा की। डॉ रावत ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *