LOADING

Type to search

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Local

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Share

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का नाम आया सामने
उदयपुर, 25 दिसम्बर :
पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नाम से किए गए एक पोस्ट में कटारिया के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का प्रयोग किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है— “सुन रे गुलाबचंद, तेरी औकात में रह… करणी सैनिकों, मारो रे इसे जब और जहां मिले।”
यह धमकी तीन दिन पहले उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में महाराणा प्रताप को लेकर दिए गए कटारिया के बयान के बाद सामने आई है। उक्त बयान को लेकर विभिन्न संगठनों और लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग धमकी भरे पोस्ट का समर्थन करते भी नजर आए, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। हालांकि, अब तक राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कटारिया ने भी इस मामले में टिप्पणी करने से इंकार किया है।
इधर, उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट किस अकाउंट से और किन परिस्थितियों में किया गया, साथ ही इसमें किसी प्रकार की साजिश या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की मंशा तो नहीं है।
उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर को गोगुंदा में एक कार्यक्रम के दौरान कटारिया ने महाराणा प्रताप और उनके शासनकाल को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की धमकी या भड़काऊ बयानबाजी को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *