LOADING

Type to search

राधिका अनंत अंबानी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

Local

राधिका अनंत अंबानी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

Share

विशाल बावा से लिया आशीर्वाद
नाथद्वारा, 10 जनवरी:
पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ विश्वविख्यात श्रीनाथजी मंदिर में शनिवार सुबह देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट अंबानी ने अपने परिवार के साथ प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए। राधिका अंबानी ने ग्वाल झांकी के दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद लिया।
जानकारी के अनुसार, राधिका मर्चेंट अंबानी अपने परिवार के साथ गुरुवार देर शाम धार्मिक यात्रा पर नाथद्वारा पहुंची थीं। मर्चेंट परिवार पिछले दो दिनों से श्रीनाथजी मंदिर में विभिन्न झांकियों के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ ले रहा है।
शनिवार को दर्शन उपरांत राधिका अंबानी ने मोती महल में युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विशाल बावा ने उन्हें प्रभु श्रीनाथजी की शीतकालीन सेवा पद्धति के अंतर्गत राग, भोग एवं शृंगार से जुड़ी सेवा प्रणालिका की विस्तृत जानकारी दी।
भेंट के दौरान युवाचार्य विशाल बावा ने अनंत अंबानी को प्राप्त ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड के लिए राधिका अंबानी को शुभकामनाएं भी दीं। इसके साथ ही उन्होंने राधिका अंबानी एवं मर्चेंट परिवार का उपरणा व रजाई ओढ़ाकर समाधान किया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर से जुड़े कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, अंजन शाह, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, जनम गांधी, जमादार विठ्ठल सनाढ्य सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *