LOADING

Type to search

तालाब में कूदे राहुल गांधी, बोले- बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही

National

तालाब में कूदे राहुल गांधी, बोले- बिहार की सरकार दिल्ली से चल रही

Share

मछुआरों के साथ मछली पकड़ी, अडाणी-अंबानी पर साधा निशाना
बेगूसराय, 2 नवम्बर:
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के खगड़िया और बेगूसराय में जनसभाएं कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि “बिहार की सरकार अब दिल्ली से मोदी जी के ऑर्डर पर चल रही है।” राहुल ने कहा कि गरीबों और किसानों के लिए जमीन नहीं है, लेकिन “मोदी जी के पास अडाणी-अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं।”
तालाब में कूदे और मछलियां पकड़ीं
सभा के बाद राहुल गांधी वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और बेगूसराय सदर प्रत्याशी अमिता भूषण के साथ करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित तालाब पर पहुंचे। वहाँ उन्होंने मछुआरों के साथ मिलकर जाल फेंका और खुद तालाब में कूद गए। राहुल ने कहा, “मैं सहनी जी के साथ मछली इसलिए पकड़ने आया हूं ताकि लोगों को लगे कि राहुल गांधी उनके साथ खड़ा है।”
‘मोदी सिर्फ ट्रम्प नहीं, अडाणी-अंबानी से भी डरते हैं’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “मोदी जी सिर्फ डोनाल्ड ट्रम्प से नहीं, बल्कि अडाणी और अंबानी से भी डरते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि देश का डेटा, संसाधन और जमीन कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंप दी गई है। राहुल बोले, “आप जो इंटरनेट के लिए पैसे देते हैं, वो पैसा आखिरकार अडाणी और अंबानी की जेब में जाता है।”
‘वोट चोरी से सावधान रहें’
राहुल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वोटिंग के दिन सभी बूथों पर नजर रखें ताकि कोई वोट चोरी न कर सके। उन्होंने कहा, “ये लोग चोरी करके सरकार बनाते हैं। इस बार महागठबंधन को जिताइए, तभी असली जन सरकार बनेगी।”
‘फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उलझाकर मुद्दों से भटकाया जा रहा’
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को सोशल मीडिया पर व्यस्त रखना चाहते हैं ताकि वे असल मुद्दों—बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार—पर सवाल न पूछ सकें। “मोदी जी कहते हैं फेसबुक चलाइए, इंस्टाग्राम चलाइए, लेकिन असल मुद्दों से ध्यान हटाइए,” उन्होंने कहा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *