LOADING

Type to search

राजेंद्र राठौड़ बोले, बीएपी नेता नक्सलियों की तर्ज पर फैलाते अराजकता

Local

राजेंद्र राठौड़ बोले, बीएपी नेता नक्सलियों की तर्ज पर फैलाते अराजकता

Share

भील प्रदेश की मांग पर भाजपा नेता ने जताई चिंता, कमीशनखोरी को बताया घिनौना व्यवहार
उदयपुर, 15 दिसम्बर:
उदयपुर में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने ‘भारतीय आदिवासी पार्टी’ (बीएपी) की तुलना नक्सलियों से करते हुए कहा कि उनके नेता अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। राठौड़ ने बीएपी के भील प्रदेश बनाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे कदम देश को टुकड़े-टुकड़े करने की साजिश के समान हैं। उनका कहना था कि नौजवानों को भ्रामक माहौल में गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने बीएपी सांसद राजकुमार रोत के कथित कमीशनखोरी संबंधी बयानों की निंदा की और कहा कि पैसे लेने वाले अब खुद की पोल खोल चुके हैं। राठौड़ ने बताया कि आने वाले पंचायती राज और निकाय चुनावों में जनता इस अराजकता का लिटमस टेस्ट करेगी।
भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में वसुंधरा राजे का कार्यकाल स्वर्णिम रहा और भजनलाल सरकार ने भी कमाल किया। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि वे विधानसभा सत्र में आंकड़ों के माध्यम से अपने कार्यकाल की तुलना साबित करें।
इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। राठौड़ ने कहा कि बुद्धिजीवी व्यक्ति को हर जनप्रतिनिधि की बात गंभीरता से सुननी चाहिए और लोकतंत्र में विधानसभा से बड़ा मंच नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *