LOADING

Type to search

राजसमंद झील दो साल तक देगी पानी

Local

राजसमंद झील दो साल तक देगी पानी

Share

22 सितंबर को छलकी थी झील, अब आवक थम गई
राजसमंद, 5 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क):
राजसमंद झील का ओवरफ्लो अब मात्र 1 इंच रह गया है। गोमती नदी से पानी की आवक रुक चुकी है और खारी फीडर भी पहले ही बंद कर दिया गया है। ऐसे में झील में अब नई आवक की संभावना नहीं है।
नवरात्रि की शुरुआत में 22 सितंबर को झील छलकी थी, जब खारी फीडर और गोमती नदी से लगातार पानी आ रहा था। उस समय झील का ओवरफ्लो देखने के लिए न केवल स्थानीय लोग बल्कि उदयपुर और भीलवाड़ा सहित आसपास के जिलों से हजारों लोग पहुंचे थे। नो चोकी पाल और ओवरफ्लो व्यू पॉइंट से लोगों ने झील के मनमोहक दृश्य कैमरों में कैद किए, जबकि कई युवाओं ने झील की रपट पर नहाने का आनंद भी लिया।
मानसून से पहले झील का गेज 14.50 फीट था, जो इस सीजन में बढ़कर 15.50 फीट से अधिक पहुंचा। वर्ष 2023 के बाद यह दूसरी बार है जब झील छलकी। अब झील में इतना जलस्तर है कि अगले दो वर्षों तक शहरवासियों को पेयजल आपूर्ति और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *