LOADING

Type to search

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने स्टेडियम निर्माण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

Local

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी ने स्टेडियम निर्माण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

Share

राजसमंद, 7 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): राजसमंद के कांकरोली स्थित बालकृष्ण स्टेडियम के जिर्णोद्धार कार्य में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ स्टेडियम पहुंचीं और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सांसद ने निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और ठेकेदार अंजुम शेख समेत नगर परिषद के एक्सईएन व जेईएन को कड़ी फटकार लगाई।
सांसद ने कहा कि डीएमएफटी फंड से 4.52 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे इस कार्य में गड़बड़ियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय को निर्देश दिए कि ठेकेदार का काम तुरंत रोका जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
जानकारी के अनुसार स्टेडियम निर्माण में बिछाई जाने वाली मिट्टी की जगह गंदा मलबा डाला गया, जिससे गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन हो रहा था। नगर परिषद ने माना कि ठेकेदार को पहले दो बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ। यह कार्य उदयपुर के बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर अंजुम शेख को दिया गया था, जबकि उनके पास स्टेडियम निर्माण का अनुभव नहीं था।
इससे पहले विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भी कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय ने बताया कि सांसद के निरीक्षण के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी कर काम रोक दिया गया है। अब उच्च अधिकारियों और विशेषज्ञों की राय लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *