LOADING

Type to search

प्रसिद्ध ड्रमर पद्मश्री आनन्दम शिवमणि को मिलेगा सृजन हिन्दुस्तान जिंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Local

प्रसिद्ध ड्रमर पद्मश्री आनन्दम शिवमणि को मिलेगा सृजन हिन्दुस्तान जिंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Share

-सृजन द स्पार्क और हिंदुस्तान ज़िंक के सहयोग से 15 को सजेगी संगीत संध्या
उदयपुर, 12 दिसम्बर : देश-विदेश में संगीत और कला को प्रोत्साहित करने वाली संस्था ‘सृजन द स्पार्क’ और हिंदुस्तान ज़िंक के सहयोग से 15 दिसंबर को भारतीय लोक कला मंडल में विशेष संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में इण्डियन आइडल फेम गायक पीयूष पंवार और भव्या पंडित अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
हिंदुस्तान ज़िंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने बताया कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत जीवंत है और ‘सृजन द स्पार्क’ इसे समकालीन अभिव्यक्तियों में बदल रहा है। कार्यक्रम में विश्व विख्यात ड्रमर पद्मश्री आनन्दम शिवमणि को सृजन हिंदुस्तान ज़िंक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
सृजन एपेक्स के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने कहा कि संस्था हमेशा से कला संरक्षण और कलाकार सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाती रही है। इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सृजन द स्पार्क के महासचिव राजेंद्र भंडारी ने बताया कि अवार्ड में आलोक श्रीवास्तव, डॉ. रोशन भारती, सौम्या वाजपेयी, मनोहर तेली, अनिल खंडेलवाल और राकेश मेहता जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क पास द्वारा ही होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *