LOADING

Type to search

जूनियर ट्रम्प और जेनिफर लोपेज से चमकी रॉयल वेडिंग

Local

जूनियर ट्रम्प और जेनिफर लोपेज से चमकी रॉयल वेडिंग

Share

उदयपुर में सितारों की बारात
रणवीर–वरुण–जैकलीन संग झूमे मेहमान
हॉलीवुड नाइट में बीबर का धमाका
उदयपुर, 22 नवम्बर:
झीलों की नगरी उदयपुर इस वक्त दुनिया की सबसे ग्लैमरस डेस्टिनेशन वेडिंग का साक्षी बन रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर, उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन और हॉलीवुड–बॉलीवुड के चमकते सितारों ने जहां शुक्रवार की रात सिटी पैलेस में हुई बॉलीवुड नाइट को यादगार बना दिया।
जूनियर ट्रम्प और बेटिना एंडरसन ने रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड के शादी स्पेशल गानों पर धमाकेदार डांस किया। रणवीर ने ‘झुमका’ सहित कई हिट नंबरों पर उन्हें स्टेज पर इनवाइट किया, जिसके बाद माहौल तालियों से गूंज उठा। दोनों ने भारतीय मेहमानों के साथ देसी अंदाज में पत्नी–पति बनने वाले जोड़े वामसी गडिराजू–नेत्रा मंटेना को भी बधाई दी।
जेनिफर लोपेज का फूलों की बारिश के साथ स्वागत
हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर लोपेज शुक्रवार देर रात लगभग 2.30 बजे उदयपुर पहुंचीं। लीला पैलेस के प्रवेश द्वार पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार फूलों की बारिश से उनका स्वागत किया गया। अचानक बरसे फूलों से वे कुछ पल के लिए चौंक गईं, फिर मुस्कुराते हुए मेहमानों का अभिवादन किया।
शनिवार रात को हाई–एंड हॉलीवुड नाइट में जेनिफर लोपेज और पॉप स्टार जस्टिन बीबर की संयुक्त परफॉर्मेंस ने धमाल मचाई। बीबर दोपहर में उदयपुर पहुंचे। यह परफॉर्मेंस सिटी पैलेस के माणक चौक में हुई, जिसके लिए विशेष मंच तैयार किया गया।
रणवीर, वरुण, कृति, जैकलीन ने मचाया धमाल
शुक्रवार की बॉलीवुड नाइट में रणवीर सिंह, वरुण धवन, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस और जाह्नवी कपूर ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। पंजाबी सिंगर सुखविंदर सिंह ने बारात में अपने फेमस गानों से महफिल जमा दी।
करण जौहर ने दूल्हा–दुल्हन के साथ मजेदार टॉक शो किया, जिसे मेहमानों ने खूब पसंद किया। दूल्हे वामसी गडिराजू जयपुर के “बाबू हाथी” पर सवार होकर बारात में पहुंचे, वहीं बारातियों को खास राजस्थानी साफे बांधे गए।
पिछोला झील की सैर और मेहंदी सेरेमनी
विदेशी मेहमानों के लिए विशेष पिछोला लेक राइड का आयोजन किया गया, जिसने पुरानी उदयपुर की खूबसूरती को और निखार दिया। बारात के बाद माणक चौक में मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें भी बॉलीवुड सितारों ने भाग लिया।
रॉयल वेडिंग में सितारों की भारी मौजूदगी
नोरा फतेही सहित बॉलीवुड के 10 से अधिक बड़े स्टार्स इस हाई–प्रोफाइल शादी में शामिल हो चुके हैं। शहरभर में सुरक्षा–व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *