LOADING

Type to search

सांवलिया जी सेठ के भंडार से निकले 12 करोड़ 10 लाख रुपए

Local

सांवलिया जी सेठ के भंडार से निकले 12 करोड़ 10 लाख रुपए

Share

दूसरे चरण की गिनती 19 दिसंबर को, सोना-चांदी का तोल शेष
मंडफिया, 18 दिसंबर:
मेवाड़ अंचल के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान श्री सांवलिया जी सेठ, मंडफिया के भव्य भंडार गुरुवार को चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए। मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर की मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रभा गौतम की उपस्थिति में भंडार खोला गया, जिसमें पहले चरण की गिनती में 12 करोड़ 10 लाख रुपए नकद प्राप्त हुए।
मंदिर बोर्ड अध्यक्ष वैष्णव ने बताया कि भंडार से शेष राशि की गिनती एवं भक्तों द्वारा भेंट किए गए सोने-चांदी का तोल अभी बाकी है। इसके साथ ही मंदिर कार्यालय में विभिन्न भक्तों द्वारा अर्पित नकद राशि एवं आभूषणों की गणना भी दूसरे चरण में की जाएगी, जो 19 दिसंबर को होगी।
भंडार खुलने और गिनती के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर मंदिर मंडल की ओर से पर्याप्त व्यवस्थाएं की गईं। इस अवसर पर मंदिर बोर्ड सदस्य पवन तिवारी, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, किशनलाल अहीर, लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह, मंदिर प्रभारी भेरू गिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत सहित चयनित मंदिर कर्मचारी एवं बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *