LOADING

Type to search

सागवाड़ा नगरपालिका भवन विवाद गहराया

Local

सागवाड़ा नगरपालिका भवन विवाद गहराया

Share

भाजपा के 19 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, पुरानी जगह पर भवन निर्माण की जिद

उदयपुर, 8 सितम्बर
सागवाड़ा में नगरपालिका भवन निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पुरानी जगह पर भवन बनाने की मांग को लेकर भाजपा के 19 पदाधिकारियों और पार्षदों ने जिला अध्यक्ष अशोक पटेल को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।
राज्य सरकार ने नियम विरुद्ध भवन गिराने के आरोप में कांग्रेस से अध्यक्ष नरेंद्र खोड़निया को निलंबित कर दिया था। इसके बाद भाजपा में शामिल पार्षद आशीष गांधी को अध्यक्ष बनाया गया। गांधी ने भवन अन्यत्र बनाने की योजना बनाई, जबकि कार्यकर्ता और पार्षद पुरानी जगह पर निर्माण की मांग कर रहे हैं।
इस्तीफों की झड़ी
इस्तीफा देने वालों में पूर्व उपाध्यक्ष कुतुबुद्दीन कोठी, पूर्व महामंत्री नीरज पंचाल, पार्षद श्रद्धा पंचाल, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र गोवाडिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्षराज शर्मा, पूर्व पार्षद स्वेता शाह सहित कई बूथ अध्यक्ष और सदस्य शामिल हैं। नाराज नेताओं का आरोप है कि नया भवन रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए दूसरी जगह प्रस्तावित किया गया है।
विधायक से गुहार
नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक शंकरलाल डेचा से मुलाकात कर पुरानी जगह पर भवन निर्माण की पैरवी करने की मांग की। विधायक ने संगठन स्तर पर चर्चा का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष का बयान
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि इस्तीफों का मामला गंभीर नहीं है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए निजी बस स्टैंड के पास आवंटित भूमि पर भवन निर्माण उचित रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नाराज कार्यकर्ताओं को समझाकर समाधान निकाला जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *