LOADING

Type to search

हादसे में मदद करते 7 युवकों को कार ने रौंदा: 4 की मौत, 7 घायल

Local

हादसे में मदद करते 7 युवकों को कार ने रौंदा: 4 की मौत, 7 घायल

Share

कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा; विधायक पहुंचे अस्पताल
उदयपुर, 8 दिसंबर :
कोटा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर रविवार रात बेगूं के माडना के पास दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर घायल दंपती की मदद कर रहे 7 युवकों को कुचल दिया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कार सवार 4 समेत कुल 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को चित्तौड़गढ़, उदयपुर और कोटा के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह के अनुसार रात करीब 8 बजे शंभूलाल और उनकी पत्नी काली बाई बाइक से गिरकर घायल हुए थे। पास के ढाबे पर मौजूद युवक मदद करने पहुंचे ही थे कि चित्तौड़गढ़ से कोटा की ओर जा रही दूसरी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे से आई एक अन्य कार ने ईको वाहन को टक्कर मार दी, जिससे ईको पलट गई और तीसरी कार भी डिवाइडर से भिड़ गई।
बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि हेमराज गुर्जर (35) निवासी माडना और राजेश मीणा (29) निवासी बूंदी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फोरूलाल गुर्जर (33) निवासी गुलिंडा और सोनू गुर्जर (40) निवासी मोई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी शवों को बेगूं उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
हादसे में सूरजमल भील (32), शंभूलाल, काली बाई और कोटा निवासी कनिष्क (21), अंतरराम दास (25), रौनक (22) व देवेश (20) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है और क्षेत्र में आरओबी या अंडरब्रिज निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। सरकार की ओर से आवश्यक मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *