LOADING

Type to search

शहरी एएनएम और एलएचवी को मिला परिवार नियोजन साधन ‘अंतरा एससी’ का प्रशिक्षण

Local

शहरी एएनएम और एलएचवी को मिला परिवार नियोजन साधन ‘अंतरा एससी’ का प्रशिक्षण

Share


उदयपुर, 10 सितम्बर
उदयपुर सिटी ब्लॉक के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोवर्धन विलास (सेक्टर-14) में परिवार नियोजन साधन अंतरा सब-क्यूटेनियस (एससी) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में शहरी क्षेत्रों की सभी एएनएम और एलएचवी ने भाग लिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर एच. बामनिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को अंतरा एससी की तकनीकी जानकारी और सही ढंग से लगाने की विधि सिखाना था। एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रागिनी अग्रवाल ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षक, उपनिदेशक एवं शहर प्रभारी डॉ. कैलाश शर्मा ने अंतरा एससी इंजेक्शन की तकनीकी जानकारी साझा की। वहीं, यूएनएफपीए जिला सलाहकार मोहम्मद हुसैन बोहरा ने एमईसी व्हील और परिवार कल्याण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी।
इसके साथ ही FRHS इंडिया की प्रतिनिधि निधि गोस्वामी ने संगठन द्वारा दी जाने वाली सेवाओं जैसे पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) और मेडिकल एबॉर्शन के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण से उम्मीद है कि स्वास्थ्यकर्मी परिवार नियोजन साधनों को और प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचा सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *