LOADING

Type to search

दशहरा-दीपावली मेले के विरोध में व्यापारियों ने रखा आधे दिन बंद

Local

दशहरा-दीपावली मेले के विरोध में व्यापारियों ने रखा आधे दिन बंद

Share

बापू बाजार में व्यापार प्रभावित, अन्य स्थान पर मेला आयोजन की मांग

उदयपुर, 23 सितम्बर
: नगर निगम द्वारा आगामी दशहरा-दीपावली मेले के आयोजन के विरोध में बापू बाजार के व्यापारियों ने मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध जताया। मुख्य मार्ग पर चल रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के कारण यातायात बाधित होने की समस्या को देखते हुए व्यापारियों ने मेले को अन्यत्र स्थान पर आयोजित कराने की मांग की।
व्यापारियों ने बापू बाजार में एकत्र होकर रैली निकाल कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि टाउन हाल प्रांगण में पिछले वर्षों से मेला आयोजित होने से बाजार में पार्किंग और वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण व्यापार प्रभावित होता है। इस वर्ष एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते समस्या और बढ़ जाएगी।
व्यापारी यह भी बता रहे हैं कि मेले में आने वाले लोग बापू बाजार में दुकानों के बाहर अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे न केवल व्यापार प्रभावित होता है बल्कि यातायात भी बाधित होता है। व्यापारियों ने मेला आयोजन के लिए अन्य उपयुक्त स्थान की तलाश करने की मांग की। इस अवसर पर व्यापार संघ महामंत्री नरेंद्र जैन, मध्य बापू बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बाबेल, बापू बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष विश्वेंद्र सिंह पंवार सहित कई व्यापार संघों के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *