LOADING

Type to search

चलती रोडवेज बस में उठा धुआं, मचा हड़कंप

Local

चलती रोडवेज बस में उठा धुआं, मचा हड़कंप

Share

डूंगरपुर बस स्टैंड पर हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित दूसरी बस से रवाना
डूंगरपुर, 2 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): डूंगरपुर के पुराने बस स्टैंड पर शनिवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब उदयपुर मार्ग पर जा रही एक रोडवेज बस में अचानक धुआं उठने लगा। बस यात्रियों से भरी हुई थी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री खिड़कियों से कूदकर बाहर निकलने लगे।
सूचना के अनुसार बस डूंगरपुर डिपो से उदयपुर के लिए रवाना हुई थी। बस स्टैंड पर पहुंचते ही चालक केबिन से काला धुआं निकलने लगा। चालक लक्ष्मण भाई ने बताया कि संभवतः किसी यात्री द्वारा बस की लाइट के तार खींचे जाने से वायर टूटकर बॉडी से संपर्क में आ गया, जिससे इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया। चालक ने तुरंत बैटरी से वायर अलग कर सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टाल दी।
करीब 10 मिनट बाद रोडवेज की दूसरी बस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित उदयपुर के लिए रवाना किया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंची। फायरमैन प्रवीण प्रजापत, धूलेश्वर परमार और ड्राइवर शंकरलाल कटारा ने बताया कि उनके पहुंचने तक स्थिति नियंत्रण में थी। समय रहते उठाए गए कदमों से बड़ा हादसा टल गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *