LOADING

Type to search

खाद की आड़ में 3 करोड़ 70 लाख के डोडा-चूरे की तस्करी

Uncategorized

खाद की आड़ में 3 करोड़ 70 लाख के डोडा-चूरे की तस्करी

Share

117 कट्टों सहित ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
बांसवाड़ा, 26 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
जिले में सल्लोपाट थाना पुलिस ने खाद परिवहन की आड़ में डोडा चूरा तस्करी करते हुए एक ट्रक पकड़ा है। इसमें 117 कट्टों में साढ़े 23 क्विंटल से अधिक डोडा-चूरा भरा हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3 करोड़ 70 लाख रुपए है। मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गुजरात सीमा पर स्थित मोनाडूंगर चैकपोस्ट पर पुलिस की ओर से नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान गुजरात में पंजीकृत एक ट्रक आया। चालक नरेश विश्नोई पुत्र हेतराम‎ विश्नोई निवासी कोड़ा‎नाडा की ढाणी केलेनसर से पूछने पर ट्रक में यूरिया खाद होना बताया। इस दौरान चालक की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तलाशी ली तो ट्रक में यूरिया खाद के कट्टों के बीच डोडा-चूरा के 117 काले कट्टे मिले, जिसका कुल वजन 23 क्विंटल 60 किलो निकला। चालक के पास डोडा-चूरा के ‎परिवहन का अनुज्ञापत्र नहीं मिला।
प्रतापगढ़ से गुजरात के रास्ते मारवाड़ में आपूर्ति
पुलिस ने चालक नरेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि प्रतापगढ़ के हथुनिया निवासी सोमराज पुत्र ईश्वरलाल विश्नोई ने ट्रक भरवाया था, जिसे गुजरात होते हुए मारवाड़ क्षेत्र में ले जाना था। पुलिस के अनुसार ट्रक से बरामद डोडा-चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ 70 लाख रुपए है। पुलिस ने ट्रक भी जब्त कर लिया है।
पहली बार इतनी मात्रा में मिला डोडा-चूरा
जिले में पहली बार करोड़ों की कीमत का डोडा-चूरा मिला है। इससे पहले कई बार नशे के तस्करों को छोटी मात्रा में डोडा-चूरा परिवहन करते हुए पकड़ा जा चुका है। एसपी जोशी ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में सल्लोपाट थानाधिकारी देवीलाल खटीक के नेतृत्व में एएसआई उमेशचन्द्र, नारायण सिंह, इन्द्राज सिंह, मगनलाल, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल जगपाल सिंह, चालक महेन्द्र सिंह, आशीष, बलदेव सिंह, शैतान राम, पंकज, रमेश शामिल रहे। मामले की जांच आनंदपुरी‎ थानाधिकारी कपिल पाटीदार को ‎सौंपी गई है।‎

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *