LOADING

Type to search

डूंगरपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमला

Local

डूंगरपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर हमला

Share

कार पर देर रात पथराव, सिर में चोट लगने से घायल
डूंगरपुर, 10 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
डूंगरपुर जिले में देर रात एक कार पर हुए पथराव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेहुल चौबीसा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में पत्थर लगने से खून बहने लगा, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बिछीवाड़ा मार्ग स्थित बलवाड़ा फाटक के पास हुई।
जानकारी के अनुसार गोठड़ा निवासी मेहुल चौबीसा अपने भाई यनिश चौबीसा, इन्फ्लुएंसर ऋतिक राठौड़ और अन्य साथियों के साथ रविवार को निजी काम से रतनपुर गए थे। देर रात लौटते समय वे बलवाड़ा फाटक के पास बाथरूम के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से किसी ने पत्थर फेंका, जो सीधे मेहुल के सिर पर लगा।
अचानक हुए पथराव से घबराकर मेहुल कार में बैठे, लेकिन तभी फिर से कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे आगे और पीछे के शीशे टूट गए। साथी तुरंत उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर दो टांके लगाए और सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *