LOADING

Type to search

सोनम वांगचुक जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट: लद्दाख हिंसा के बाद गिरफ्तारी

National

सोनम वांगचुक जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट: लद्दाख हिंसा के बाद गिरफ्तारी

Share

कड़ी सुरक्षा में जेल पहुंचाए गए
जोधपुर, 26 सितम्बर : लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। उन्हें पहले दिल्ली ले जाया गया और वहां से विशेष सुरक्षा में जोधपुर लाया गया। जेल प्रशासन ने वांगचुक को एक अलग वार्ड में रखा।
लेह में आंदोलन हिंसक हुआ
वांगचुक पर लेह में 10 सितंबर से चल रहे भूख हड़ताल और अनशन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप है। 24 सितंबर को आंदोलन हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चार लोगों की मौत और 45 लोग घायल हुए। मृतक त्सेवांग थारचिन (46), स्टानजिन नामग्याल (24), जिगमेत दोरजय (25) और रिनचेन ददुल (21) हैं। घायल 15 गंभीर और 30 मामूली चोटों वाले थे।
सरकार ने लिया कड़ा रुख
लद्दाख DGP एसडी सिंह जमवाल के अनुसार, हिंसा के बाद लेह में कर्फ्यू लगाया गया और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई। सरकार ने वांगचुक और उनके सहयोगियों को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। वांगचुक ने पहले चेतावनी दी थी कि उनकी बात अनसुनी होने पर आंदोलन हिंसक हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *