LOADING

Type to search

स्पाइसजेट ने विंटर सीज़न में उदयपुर के लिए शुरू की नई उड़ान

Local

स्पाइसजेट ने विंटर सीज़न में उदयपुर के लिए शुरू की नई उड़ान

Share

उदयपुर, 15 अक्टूबर: स्पाइसजेट ने अपने शीतकालीन विस्तार के तहत उदयपुर के लिए नई दैनिक उड़ान शुरू की है। दिल्ली और मुंबई से उदयपुर के लिए ये उड़ानें यात्रियों को सीधे कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। एयरलाइन ने हाल ही में अपने बेड़े में तीन नए विमान भी शामिल किए हैं, जिनमें एक एयरबस ए340 और दो बोइंग 737 शामिल हैं।
स्पाइसजेट के चेयरमैन और एमडी अजय सिंह ने बताया कि यह बड़े पैमाने पर विस्तार की शुरुआत है।
विमानों के परिचालन की शुरुआत 10 और 11 अक्टूबर को हुई थी। नई उड़ानों के साथ उदयपुर के यात्रियों को पूरे भारत में बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा मिलेगी। एयरलाइन ने कहा कि वे ग्राहकों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा अनुभव देने के लिए लगातार अपनी क्षमता और नेटवर्क बढ़ा रही है। अक्टूबर और नवंबर के बीच कुल 20 विमान बेड़े में शामिल किए जाएंगे, जबकि मध्य-दिसंबर तक चार और विमानों को फिर से परिचालन में लाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *