तीन घायल उपचाररत, पुलिस ने किया जांच अभियान शुरू
राजसमंद, 4 अक्टूबर: जिले के देवगढ़ में आयोजित करणी माता विशाल सांस्कृतिक एवं दशहरा मेले में शुक्रवार देर रात एक विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना हो गई। इस घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से स्वादड़ी ग्राम पंचायत के छोटी स्वादड़ी निवासी मान सिंह (26) पुत्र किसन सिंह एमबी अस्पताल उदयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना में महेंद्र सिंह (20) पुत्र गोविंद सिंह रावत, गणपत सिंह (16) पुत्र गोविंद सिंह रावत, निवासी किशनपुरा ग्राम पंचायत स्वादड़ी तथा रेवंत सिंह (24) पुत्र धन्ना सिंह रावत, निवासी टेगी ग्राम पंचायत जीरण भी घायल हुए। देवगढ़ पुलिस ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को देवगढ़ अस्पताल पहुंचाया, बाद में उन्हें उदयपुर एमबी अस्पताल रेफर किया गया। सभी का उपचार चल रहा है।
मृत्यु की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण देवगढ़ थाने के बाहर जमा हो गए और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया है और प्रयास जारी हैं। उच्च अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।