LOADING

Type to search

उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव, महिला यात्री बाल-बाल बची

Local

उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव, महिला यात्री बाल-बाल बची

Share

रायला रोड-मांडल स्टेशन के बीच हुई घटना, कोच का कांच टूटा

उदयपुर, 1 अक्टूबर: अजमेर से उदयपुर लौट रही इंटरसिटी ट्रेन पर बुधवार शाम अज्ञात समाजकंटक द्वारा पथराव किया गया। घटना रायला रोड-मांडल स्टेशन के बीच हुई, जहां पत्थर कोच की खिड़की से टकराने पर कांच टूट गया। खिड़की पर बैठी महिला यात्री साड़ी की वजह से चोटिल होने से बच गई।
चंगेड़ी निवासी यात्री कमल पालीवाल ने बताया कि शाम करीब 5.45 बजे पत्थर अचानक ट्रेन की खिड़की से टकराया। कांच टूटकर बिखर गया और हादसे से वहां बैठी महिला यात्री बाल-बाल बची।
इस घटना की सूचना न तो रेलवे हेल्पलाइन और न ही रेलवे सुरक्षा बल या पुलिस को दी गई। बताया गया कि उदयपुर-जयपुर इंटरसिटी दो दिन से अजमेर तक ही संचालित हो रही है। ट्रेन में आम दिनों की तुलना में करीब 25 प्रतिशत ही यात्री सवार थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *