LOADING

Type to search

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्रों का गुस्सा बरकरार

Local

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में छात्रों का गुस्सा बरकरार

Share

एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, एनएसयूआई ने भी दिया साथ
प्रशासनिक कामकाज बंद, क्लासरूम खाली


उदयपुर, 24 सितम्बर: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में कुलगुरु प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के खिलाफ छात्रों का आंदोलन बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के बाहर सद्बुद्धि यज्ञ कर कुलगुरु के विवेकपूर्ण निर्णय लेने और वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
यज्ञ में मौजूद छात्र नेताओं ने कहा कि यूनिवर्सिटी में रिजल्ट समय पर घोषित हों, कर्मचारियों और छात्रों के साथ न्याय हो तथा अनियमितताओं पर रोक लगे। प्रांत सहमंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कुलगुरु को हटाया नहीं जाता।
महानगर मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने कुलगुरु पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और छात्रों की मांगों को अनदेखा कर रही हैं। छात्र नेताओं का कहना था कि विरोध कर रहे विद्यार्थी गुंडे नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं।
इधर, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने मिलकर बुधवार को भी सभी कॉलेजों को बंद कराया। आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, लॉ और होटल मैनेजमेंट सहित विवि से जुड़े सभी कॉलेजों में पढ़ाई पूरी तरह ठप रही।
शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ प्रशासनिक कामकाज भी बंद रहा। छात्र संगठनों ने कर्मचारियों से भी सहयोग की अपील की। आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि यह संघर्ष लंबा चलेगा और कुलगुरु के पद से हटने तक समाप्त नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *