बाड़मेर/जयपुर, 6 मई: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रदेश ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता ने बाड़मेर में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वच्छता कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि घर-घर कचरा संग्रहण की स्थिति में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। […]