LOADING

Type to search

शिक्षिका हत्याकांड का आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार

Local

शिक्षिका हत्याकांड का आरोपी 5 माह बाद गिरफ्तार

Share

पुलिस ने घोषित 25 हजार रुपए के इनाम का असर दिखा, उदयपुर से आरोपी को किया डिटेन
बांसवाड़ा, 2 दिसम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
जिले के कलिंजरा कस्बे में 1 जुलाई को शिक्षिका लीला ताबियार की हत्या करने वाला आरोपी महिपाल भगोरा 5 माह बाद पुलिस के शिकंजे में आ गया। आरोपी का पूर्व प्रेमी होने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने महिपाल की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
वारदात के दिन आरोपी ने शिक्षिका के पेट में तलवार से वार किया और भागते समय कार एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने ड्रोन और तकनीकी साधनों से उसकी लगातार तलाश की। आरोपी महीपाल ने इस दौरान किसी से संपर्क नहीं किया और मोबाइल भी बंद रखा।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सोमवार को उदयपुर पुलिस की मदद से आरोपी को उदयपुर से डिटेन किया गया और मंगलवार को बांसवाड़ा लाकर गिरफ्तारी दर्शाई गई। आरोपी ने पांच महीने तक अन्य जिलों और राज्यों में छिपकर पुलिस को चकमा दिया, यहां तक कि विदेश जाने की योजना भी बनाई थी।
महिपाल ने प्राइवेट एकेडमी से आर्मी ट्रेनिंग भी ली थी, जिससे उसकी पकड़ और चुनौतीपूर्ण बनी। मुखबिर की सूचना पर उसे उदयपुर में एक ट्रक से गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी को बागीदौरा न्यायालय में पेश किया जाएगा और हत्या के कारणों की पूछताछ की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *