LOADING

Type to search

बस स्टैंड पर टीचर मर्डर का सीन रीक्रिएशन

Local

बस स्टैंड पर टीचर मर्डर का सीन रीक्रिएशन

Share

आरोपी बोला, उसके प्रेमी का फोन आया तो मैं तलवार लाया और पेट में घुसेड़ दी
बांसवाड़ा, 4 दिसंबर:
सरकारी टीचर लीला ताबियार (36) की हत्या के आरोपी महिपाल भगोरा (25) को गुरुवार को पुलिस सीन री—क्रिएट कराने कलिंजरा बस स्टैंड लेकर पहुंची। आरोपी को देख बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। SHO ने भीड़ को शांत कराते हुए पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाई और आरोपी के वीडियो बयान भी रिकॉर्ड किए।
मामला 1 जुलाई का है, जब बस स्टैंड पर महिपाल ने तलवार से लीला की हत्या कर दी थी। आरोपी 2 नवंबर को उदयपुर से गिरफ्तार हुआ था। रिमांड पर लेने के बाद गुरुवार को पुलिस उसे घटनास्थल लेकर पहुंची।
सीन रिक्रिएशन के दौरान महिपाल ने कबूल किया कि पहले वह लीला के पास आया और उसके पर्स से मोबाइल ले लिया। बाद में कार में बैठकर निकल गया, तभी लीला के प्रेमी का फोन आया। यह देखकर वह गुस्से में वापस लौटा, कार रोकी और तलवार से लीला के पेट में वार कर दिया। महिपाल ने कहा— “तलवार डराने के लिए लाया था, लेकिन उसके प्रेमी का फोन देखकर गुस्सा आ गया।”
शक बनी वारदात का कारण
SHO के अनुसार आरोपी को शक था कि लीला किसी और से बात कर रही है और इसी शक में वह अपना आपा खो बैठा। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हुई तलवार, आरोपी के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर घटनाक्रम को मजबूत करने में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *