LOADING

Type to search

कहासुनी मारपीट तक पहुंची, पति ने पीट-पीट कर मार डाला पत्नी को

Local

कहासुनी मारपीट तक पहुंची, पति ने पीट-पीट कर मार डाला पत्नी को

Share

9 बच्चों के सिर से उठा मां का साया
उंडीथल गांव में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
गोगुंदा, 1 जनवरी:
उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उंडीथल गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। नौ मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि आरोपी शैतान नाथ कालबेलिया की अपनी पत्नी सीता कालबेलिया (31) के साथ कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोपी ने पत्नी के सिर और शरीर पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अत्यधिक चोटों के कारण सीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि दंपती के नौ बच्चे हैं। घटना के समय बच्चों ने मां को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी। वारदात के बाद आरोपी पति और उसके परिजन मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर गोगुंदा थाना पुलिस जाप्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की खबर मिलते ही मृतका के पीहर पक्ष के लोग, जो धोली घाटी क्षेत्र के निवासी हैं, उंडीथल गांव पहुंचे। उन्होंने पति के साथ-साथ उसके परिवार पर भी हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद अपनी एक बेटी को पीहर भेजकर इस वारदात की सूचना दी थी। पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *