LOADING

Type to search

23 दिन बाद आयड़ नदी से मिला युवक का शव

Local

23 दिन बाद आयड़ नदी से मिला युवक का शव

Share

6 सितम्बर को भारी बारिश से उफनी आयड़ नदी में बह गया था युवक

उदयपुर, 29 सितम्बर: बीती 6 सितम्बर को तेज बारिश के बाद उफान पर आई उदयपुर की आयड़ नदी के तेज बहाव में बहे युवक का शव 23 दिन बाद सोमवार को बरामद हुआ। सोमवार को सिविल डिफेंस टीम ने दोबारा सर्च अभियान चलाया, जिसके दौरान युवक का शव घटनास्थल से लगभग 8 किलोमीटर दूर कानपुर खेड़ा क्षेत्र में एक पुलिया के नीचे मिला।
6 सितम्बर को भारी बारिश के बाद आयड़ नदी का जलस्तर बढ़ गया था। तेज बहाव में दो युवक बह गए थे। इनमें से एक को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रवि नामक युवक का पता नहीं चल सका। लगातार खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया था।
युवक के परिवारजन लगातार उसकी तलाश की मांग कर रहे थे। उन्होंने सिविल डिफेंस उपनियंत्रक दीपेन्द्र सिंह राठौड़ को ज्ञापन देकर विशेष सर्च ऑपरेशन की अपील की। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे सिविल डिफेंस टीम ने अभियान शुरू किया। टीम ने नदी में सघन तलाशी ली और खोज करते-करते कानपुर खेड़ा तक पहुंची। वहां पुलिया के नीचे युवक का शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया।
इस सर्च ऑपरेशन में छोटू भाई सहित कई स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। रेस्क्यू टीम में सुरेश सालवी, दीपक वडेरा, सचिन कंडारा, प्रकाश राठौड़ और विपुल चौधरी शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *